Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

लंबा इंतजार : यूपी में इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 11 साल  बाद किया गया जारी

उत्तर प्रदेश में एक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट एक दो साल नहीं बल्कि पूरे 11 साल बाद घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम को जानने के लिए उम्मीदवारों साल 2011 से इंतजार कर रहे थे । आखिरकार अब जाकर इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। ‌ बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती 2011 का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। ‌ कानपुर मंडल में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने कानपुर प्रिंसिपल के 94 पदों का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है। चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर ने बताया कि 12 दिसंबर 2019 के हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में, 31 मार्च व 01 अप्रैल को कानपुर मंडल का साक्षात्कार कराया गया था। अभ्यर्थी अपना रिजल्‍ट आधिकाारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में भगवा वस्त्र पहनकर ईदगाह में पढ़ी नमाज, बोले, योगीराज में मोहब्बत वाला माहौल
https://dailylokmanch.com/in-up-wearing-saffron-clothes-read-namaz-in-idgah-said-there-is-an-atmosphere-of-love-in-yogiraj/

Leave a Comment