Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी में सपा विधायक ने भाजपा नेता को थाने में पुलिस कर्मियों के सामने जमकर बरसाए लात घूंसे, गाली-गलौज के बाद दोनों नेताओं में शुरू हुआ विवाद, देखें वीडियो



उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को थाने में भाजपा प्रत्याशी की पति दीपक सिंह को जमकर मरम्मत कर दी। दीपक सिंह का आरोप- विधायक ने मुझे थाने में पुलिस के सामने मारा। इस मामले में सपा विधायक राकेश सिंह ने कहा-दीपक सिंह ने थाने में आते ही गाली। मैंने धैर्य खो दिया। कल रात से मैं अनशन पर था ।

यूपी सपा विधायक राकेश सिंह


इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ऐसे लोकतंत्र के प्रहरी से क्या उम्मीद करेंगे । दीपक सिंह की पत्नी रश्मि सिंह, गौरीगंज नगर पालिका से बीजेपी की प्रत्याशी हैं। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह आज भी धरने पर बैठे थे। तभी दीपक सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से कोतवाली में पहुंचे और टशन में उतरे। इसके बाद उन्होंने एक गाली दे दी। इस गाली को पीछे खड़े सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सुन लिया। फिर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपना आपा खो दिया। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने दीपक सिंह की पिटाई शुरू कर दी। सपा विधायक के समर्थकों ने भी दीपक सिंह पर हाथ उठाए। पिटाई के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, जिसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल जिलाधिकारी के समझाने के बाद सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह को घर भेज दिया गया है। वहीं भाजपा के समर्थक थाने में तहरीर देकर एफआईआर लिखाने में जुटे हुए है। उनकी मांग है कि सपा विधायक पर कार्रवाई हो।

PM Modi Rajasthan : पीएम मोदी ने राजस्थान को विकास योजनाओं की दी सौगात, नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथ जी के किए दर्शन, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रहे मौजूद –

Leave a Comment