September 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की, देखें किसको कहां से मिला टिकट

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार दोपहर अपनी चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। समाजवादी पार्टी ने कासगंज की पटियाली विधानसभा से नादिरा सुल्तान, बदायूं से रईस अहमद, सीतापुर की सिधौली से हरगोविंद भार्गव, लखनऊ की मलिहाबाद से सुशीला सरोज, मोहनलालगंज से अम्बरीश पुष्कर, कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से प्रभाकर पांडेय, कानपुर नगर के कानपुर कैंट से मोहम्मद हसन रूमी और बांदा से मंजुला सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि इससे पहले दोपहर करीब 2 बजे भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में अपने 91 प्रत्याशियों की भी लिस्ट जारी की है।

Leave a Comment