UP Big discount EV : यूपी में सीएम योगी ने होली को दी सौगात, इलेक्ट्रिक के सभी वाहनों की खरीद पर बड़ी छूट देने का किया एलान, राज्य सरकार के जारी किए आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से हुआ लागू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

UP Big discount EV : यूपी में सीएम योगी ने होली को दी सौगात, इलेक्ट्रिक के सभी वाहनों की खरीद पर बड़ी छूट देने का किया एलान, राज्य सरकार के जारी किए आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से हुआ लागू

होली के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दी है। यूपी के लोग अगर कोई भी इलेक्ट्रिक दोपहिया, तीन पहिया  चार पहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो योगी सरकार की यह स्कीम इस सौगात को जरूर जान लें। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 साल पहले ही प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद ग्राहकों को विशेष छूट देने की घोषणा की थी। अब योगी सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय किया है। इसके अनुसार अब यहां पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की खरीद पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और न ही कोई रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना को संशोधित करते हुए यह निर्णय किया है। इसके अंतर्गत 3 साल तक का टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी। वहीं प्रदेश में ही निर्मित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर यह छूट 5 साल तक मान्य होगी। सरकार की ओर से सभी जनपदों के आरटीओ को भी तत्काल प्रभाव से निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के अनुसार 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में बिक्री एवं रजिस्ट्रीयुक्त इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पर कर से शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं 14 अक्टूबर 2022 को अधिसूचित इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति की प्रभावी अवधि के चौथे एवं पांचवें वर्ष यानी 14 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2027 तक प्रदेश में विनिर्मित बिक्रीकृत व रजिस्ट्रीकृत ईवी पर भी शत प्रतिशत छूट मिलेगी। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुसार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ग्राहकों को भारी सब्सिडी भी मिलेगी। नीति के अनुसार प्रदेश में खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाएगी। इसमें पहले दो लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 5,000 रुपये प्रति वाहन, पहले 50,000 इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों पर अधिकतम 12,000 रुपये और पहले 25,000 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों के लिए प्रति वाहन पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। प्रदेश में खरीदी गई पहली 400 बसों पर प्रति ई-बस 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही अधिकतम 1000 ई गुड्स कैरियर्स को प्रति वाहन 1,00,000 रुपये तक ई-गुड्स कैरियर्स की खरीद के लिए फैक्ट्री मूल्य पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए सरकार प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए राज्य सरकार कर्मचारियों को एडवांस लेने की भी अनुमति देगी।

Related posts

Uttarakhand Pithoragarh Earthquake : पिथौरागढ़ जिले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई तीव्रता

admin

RBI New Guidelines : अब चेक के जरिए भुगतान करना हुआ आसान, आज से चेक एक दिन में ही होगा क्लियर, भारतीय रिजर्व बैंक का नया नियम लागू

admin

Sikkim Earthquake : सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता

admin

Leave a Comment