यूपी छठे चरण में दोपहर एक बजे 36.33 प्रतिशत हुआ मतदान, इस जिले में अभी तक सबसे अधिक डाले गए वोट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी छठे चरण में दोपहर एक बजे 36.33 प्रतिशत हुआ मतदान, इस जिले में अभी तक सबसे अधिक डाले गए वोट

यूपी में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान जारी है। बलिया में कुछ मतदान केंद्रों पर छिटपुट घटनाएं सामने आई। बाकी अन्य जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही है। ‌छठे चरण में 57 सीटों के लिए डाले जा रहे हैं वोट गुरुवार दोपहर 1:00 बजे तक चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी कर दिए हैं। 10 जिलों में दोपहर एक बजे तक 36.33 प्रतिशत मतदान हुआ। अभी तक अंबेडकरनगर में 40.36 प्रतिशत, बलिया में 36.27 प्रतिशत, बलरामपुर में 29.60 प्रतिशत, बस्ती में 37.49 प्रतिशत, देवरिया में 35.02 प्रतिशत, गोरखपुर में 36.57 प्रतिशत, कुशीनगर में 39.33 प्रतिशत, महाराजगंज में 35.39 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 34.33 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर में 36.51 प्रतिशत वोटिंग हुई।

यूपी चुनाव, दोपहर 3 बजे तक कुल 46.70% वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक कुल 46.70% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा वोटिंग अब तक अंबेडकर नगर में दर्ज की गई है। यहां 3 बजे तक 52.40 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं।

Related posts

आजमगढ़ में मिली हार के बाद मायावती ने भाजपा पर दिया बड़ा बयान, रामपुर में भड़के सपा नेता आजम खान ने कहा, यह न चुनाव थे न नतीजे हैं

admin

यूपी में अखिलेश के इस चुनावी घोषणा पर निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट

admin

UP 31 IAS OFFICER TRANSFER : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 31 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, कई जिलों के डीएम भी बदले गए, देखें किसे कहां मिली तैनाती, एक IAS का 15 दिन में 3 बार तबादला

admin

Leave a Comment