यूपी चुनावी रैली में अखिलेश के साथ शिवपाल एक मंच पर नजर आए, चाचा ने भतीजे के साथ मतभेद को लेकर कही यह बात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनावी रैली में अखिलेश के साथ शिवपाल एक मंच पर नजर आए, चाचा ने भतीजे के साथ मतभेद को लेकर कही यह बात

यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में बनारस में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज समाजवादी पार्टी का पूरा परिवार एक मंच पर दिखाई दिया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह मौजूद नहीं थे। आज वाराणसी में चुनावी रैली के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव चाचा शिवपाल यादव रामगोपाल यादव के साथ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। इस मौके पर अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, जयंत चौधरी और ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। वहीं चाचा शिवपाल यादव ने कहा कि जनता के कहने पर और भाजपा को हराने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मतभेद खत्म किए हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है कि भाजपा को सत्ता से हटाएं। गौरतलब है कि सितंबर 2016 में अखिलेश यादव की सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और उनके समर्थक कई मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था, उसके बाद अखिलेश और शिवपाल के बीच तल्खी बहुत बढ़ गई थी। बाद में शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया नाम से एक अलग दल बना लिया था और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह फिरोजाबाद सीट से सपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इस विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। ‌

Related posts

Weather Rain : बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत, अगले 3 दिन तक अधिकांश राज्यों में बारिश और ओले गिरेंगे, अनशन पर बैठे कर्मचारियों का तेज आंधी उड़ा ले गई पंडाल, टेंट हुआ तहस-नहस, देखें वीडियो

admin

यूजीसी और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर इस्तीफा देने वाले यूपी के सिटी मजिस्ट्रट सस्पेंड

admin

कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को मनाने में जुटे भाजपा के मौर्य

admin

Leave a Comment