Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में अखिलेश के इस चुनावी घोषणा पर निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट




उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता को कई चुनावी घोषणाएं कर रखी हैं। ऐसे ही एक 300 यूनिट घरेलू बिजली भी अखिलेश यादव ने मुफ्त देने का एलान किया है। इसके लिए समाजवादी पार्टी ने योजना का लाभ पाने के लिए पूरे प्रदेश में नाम लिखाओ अभियान की भी शुरुआत कर दी है ‌। समाजवादी पार्टी के इस चुनावी अभियान पर अब शिकायत दर्ज की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमित जायसवाल ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है । शिकायत पर अब निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए एक्शन लिया है। आयोग ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट दी जाने के बाद ही केंद्रीय निर्वाचन आयोग इस पर फैसला लेगा।

Leave a Comment