पेपर लीक मामले में आयोग के सचिव को तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड, आदेश जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तराखंड

पेपर लीक मामले में आयोग के सचिव को तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड, आदेश जारी

उत्तराखंड में यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में सियासत गरमाई हुई है। अभी तक एसटीएफ ने इस मामले में 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में देहरादून सचिवालय के अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह और गौरव चौहान भी शामिल हैं। अब पेपर लीक मामले में धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। संतोष बडोनी शुरुआती दौर से इस पद पर बने हुए थे। विपक्ष के विधायकों के साथ-साथ अन्य लोग भी संतोष बडोनी के ऊपर कार्रवाई नहीं होने पर सरकार पर सवाल उठा रहे थे। शासन ने संतोष बडोनी को सस्पेंड करने का आदेश भी जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में कांग्रेस की इस पूरे मामले में धामी सरकार पर सवाल उठा रही है और सीबीआई जांच की मांग करने में लगी हुई है।

Santhosh badoni

Related posts

सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में 200 बेडों के नए ओपीडी भवन का किया शिलान्यास, मरीजों को अब मिलेगी सुविधाएं

admin

प्रोफेसर आरसी भट्ट गढ़वाल केंद्रीय यूनिवर्सिटी में बने प्रति कुलपति

admin

कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान

admin

Leave a Comment