महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच देश में आज लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव के लिए डाले जा रहे हैं वोट, 2 सीटों पर भाजपा और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच देश में आज लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव के लिए डाले जा रहे हैं वोट, 2 सीटों पर भाजपा और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर

(UP Azamgarh, Rampur Loksabha by- election) : 2 दिनों से देश में सियासी पारा पूरे चरम पर है। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमाई हुई है। महाराष्ट्र में नई सरकार बनने की तैयारी शुरू हो गई है। शिवसेना के करीब 40 से अधिक विधायक महाराष्ट्र छोड़कर एकनाथ शिंदे के पास गुवाहाटी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने जीवन के सबसे खराब दौर में हैं। महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच देश में आज कई सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। बता दें कि 2 राज्यों में 3 लोकसभा सीट और 4 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। ये सीट आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा में जाने की वजह से खाली हुई है। जिन तीन लोकसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है उसमे उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, रामपुर सीट शामिल है जबकि तीसरी सीट पंजाब की संगरूर की है। रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रामपुर और आजमगढ़ में सपा के प्रत्याशी आजम खान और अखिलेश यादव चुनाव जीते थे। भाजपा इन दोनों सीटों पर कमल खिलाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। आजमगढ़ और रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जनसभाएं की।

Related posts

यूपी में दोपहर को डीएम शाम को एसएसपी पर भी सीएम योगी की गिरी गाज

admin

चितौड़ी गांव में दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

admin

लखनऊ विधानसभा में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते काबू पाया

admin

Leave a Comment