September 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

लखनऊ विधानसभा में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते काबू पाया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा में रविवार 1 जनवरी को शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। हालांकि समय रहते हैं सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। बता दें कि शॉर्ट सर्किट के चलते विधानसभा गेट नंबर तीन के अंदर मौजूद कार्यालय के बाहर ये आग लगी थी। यहां बिजली की वायरिंग के काम के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और एक लकड़ी के बोर्ड में भीषण चिंगारी उठी। इसके बाद वहां आग लग गई. सूचना मिलते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और किसी तरह आग पर काबू पाया।

Leave a Comment