राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा ने पहले दिन पास किया महत्वपूर्ण प्रस्ताव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 8, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा ने पहले दिन पास किया महत्वपूर्ण प्रस्ताव

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार दोपहर बाद 3 बजे शुरू हुई। ‌ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री मौजूद हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को यहां हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा में पार्टी के नेता पीयूष गोयल और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत की। पार्टी नेताओं ने मंच पर भारत माता और जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर माल्यार्पण भी किया। उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की शुरुआत अपने संबोधन से किया। भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा ने कहा कि मोदी सरकार ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। बैठक के पहले दिन भाजपा के नेताओं ने संबोधित किया।

सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और उपलब्धियों की प्रशंसा की। बैठक के पहले दिन भाजपा ने ‘आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प प्रस्ताव पास किया गया’। इस प्रस्ताव की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में ‘आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प प्रस्ताव’ पहला प्रस्ताव पारित हुआ है। इस प्रस्ताव का मुख्य प्रस्तावक देश के रक्षा मंत्री ने किया, इसका समर्थन राज्य सभा में भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि मोदी जी की सरकार को आठ साल पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में गरीबों की चिंता हमारी प्राथमिकता रही है। कोरोना के बाद देश के वित्तीय आंकड़े बहुत ही उत्साहजनक है। रविवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद के परेड ग्राउंड पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के दौरान पीएम मोदी भाजपा का विजन भी रखेंगे। बता दें कि अगले साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं इसे देखते हुए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली से हैदराबाद बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयरपोर्ट पर एक बार फिर मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव रिसीव करने नहीं आए। इसके बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। 

Related posts

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल वड़ोदरा में मेहा पटेल के साथ विवाह के बंधन में बंधे

admin

देवेंद्र फडणवीस के 3 घंटे में दो फैसले, शाम 4:30 बजे कहा, शिंदे सरकार में शामिल नहीं होंगे, फिर 7:30 पर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली

admin

Plane crash अहमदाबाद में बड़ा और भयंकर विमान हादसा, एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दो मिनट बाद प्लेन बिल्डिंग से टकराया, पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 240 यात्रियों की मौत,  देखें खौफनाक वीडियो

admin

Leave a Comment