Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

केदारनाथ धाम मंदिर में अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर दर्शन कर सकेंगे

केदारनाथ धाम में मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए शनिवार को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बड़ी राहत दी है। ‌ केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते हैं करीब 2 महीने पहले 6 मई को मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। ‌पिछले दिनों से अब चार धाम तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है। ‌
इसी को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ मंदिर गर्भ ग्रह श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शनिवार को बताया कि तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए छह मई को सुरक्षा कारणों से यह प्रतिबंध लगाया गया था। अजय ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में बहुत सीमित जगह है और तीर्थयात्रियों को इसके अंदर जाने देना जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए प्रतिबंध लगाया गया था। तीर्थयात्री सभा मंडप से आगे नहीं जा सकते थे, लेकिन यह प्रतिबंध हटा लिया गया।

Leave a Comment