यूपी के चौथे चरण में रात तक बढ़ता गया मतदान प्रतिशत, वोटिंग में पीलीभीत फर्स्ट तो लखनऊ सबसे पीछे रहा   - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी के चौथे चरण में रात तक बढ़ता गया मतदान प्रतिशत, वोटिंग में पीलीभीत फर्स्ट तो लखनऊ सबसे पीछे रहा  

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। उसके बाद निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करना शुरू कर दिया। ‌जैसे-जैसे शाम होती गई वोटिंग का प्रतिशत भी बढ़ता गया। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार चौथे चरण में 60% से ऊपर नहीं जा पाएगा। सबसे खास बात यह रही कि राजधानी लखनऊ में मतदान सबसे कम हुआ। जबकि यहां प्रशासन अधिकारियों ने लोगों को मतदान करने के लिए खूब जागरूक किया। इसके बावजूद राजधानी में आंकड़ा 60% से अधिक नहीं हो सका। चुनाव आयोग के रात में जारी किए गए आंकड़े के अनुसार अब तक 60.70% मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग के ऐप से प्राप्त जानकरी के मुताबिक, पीलीभीत में 67.16 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 65.54 प्रतिशत, सीतापुर में 62.66 फीसदी, हरदोई में 58.99 प्रतिशत, उन्नाव में 57.73 फीसदी, लखनऊ में 56.96 प्रतिशत, रायबरेली में 61.90 फीसदी, बांदा में 57.74 प्रतिशत और फतेहपुर में 60.07 फीसदी वोट पड़े। बता दें कि यूपी विधानसभा के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए।

Related posts

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने बूथ को मजबूत करने के लिए बनाई रणनीति

admin

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

admin

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री का वैश्विक कूटनीति पर फैसला : अमेरिका से तनाव, चीन से मुलाकात, पीएम मोदी इसी महीने जाएंगे चीन, राष्ट्रपति जिनपिंग से होगी मुलाकात, ट्रंप को मिलेगा करारा जवाब

admin

Leave a Comment