Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

सेंट्रल रेलवे ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जारी किया विज्ञापन

रेलवे के टेक्निकल विभाग में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के हिसाब से रिक्त पदों की संख्या 20 है। जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (जेटीए) के रिक्त पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 33 वर्ष निर्धारित है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पोस्ट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में चार साल की ग्रेजुएशन की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या तीन साल के सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in से फॉर्म को 14 मार्च तक डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन चेक करें।

Leave a Comment