Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

गौतम अडानी के मामले में कांग्रेस ने देश भर में किया विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी ने कहा- सरकार संसद में चर्चा नहीं चाहती है


गौतम अडानी के मामले में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार 6 फरवरी को पूरे देश भर में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। राजधानी दिल्ली उत्तराखंड की राजधानी देहरादून उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत तमाम शहरों में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किए। ‌इस मामले की जांच की मांग को लेकर संसद स्थित गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के सांसदों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार इस मामले में न तो चर्चा कर रही है, न ही जांच के लिए कमेटी बनाने को तैयार है।अडाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कांग्रेस ने सोमवार को देशव्यापी विरोध शुरू किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विकार रसूल और कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू में एक रैली निकाली। यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई है। राहुल गांधी ने सोमवार को मीडिया से कहा- “सरकार पूरी कोशिश करेगी कि संसद में अडाणी मुद्दे पर कोई चर्चा न हो। सरकार को संसद में इस पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए।”

Leave a Comment