कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को दी मंजूरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया था। आज इसी कड़ी में केंद्र सरकार इन कानूनों को वापस लेने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है। बुधवार को आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीनों ने किस कानून लोगों की वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद कानून वापसी के प्रस्ताव को संसद के शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में पारित करवाया जाएगा। इसके बाद किसान आंदोलन की वजह बने तीनों कृषि कानून खत्म हो जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देश के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार ये कानून किसानों के हित में नेक नीयत से लाई थी, लेकिन हम कुछ किसानों को समझाने में नाकाम रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले संसद सत्र में कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि संसद शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है। तीनों नए कृषि कानूनों को 17 सितंबर, 2020 को लोकसभा ने मंजूर किया था। राष्ट्रपति ने तीनों कानूनों के प्रस्ताव पर 27 सिंतबर को दस्तखत किए थे। इसके बाद से ही किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था।

Related posts

Shukhvinder singh shuku Himachal New CM Oath : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहे

admin

यूक्रेन की तस्वीरें बयां कर रही तबाही का मंजर, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर मांगी मदद

admin

यूपी के मैनपुरी-रामपुर में उपचुनाव का हुआ एलान, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी आयोग ने तारीख घोषित की

admin

Leave a Comment