पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी ने पापा के चुनाव जीतने पर रखी यह शर्त - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी ने पापा के चुनाव जीतने पर रखी यह शर्त


पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के बच्चे भी अब पापा के लिए प्रचार करने के लिए मैदान में उतर आए हैं। ‌ ऐसे ही पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू भी पापा के लिए चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। सिद्धू लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में हैं। ‌ बता दें कि सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के प्रचार करने के लिए उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी मैदान में उतर चुकी है। पिछले कई दिनों से राबिया पापा के लिए कैंपेन कर रहीं हैं। ‘राबिया का एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है। राबिया ने कहा कि जब तक उनके पापा सिद्धू चुनाव नहीं जीतेंगे तब तक मैं शादी नहीं करूंगी’। राबिया ने सिद्धू के खिलाफ खड़े बिक्रम मजीठिया पर भी कई आरोप लगाए। राबिया ने कहा कि मजीठा में किराने की दुकान पर भी नशा बिकता है और लोग सब जानते हैं कि किसे वोट डालना है। यहां आपको बता दें कि सिद्धू की बेटी अपने ग्लैमर लुक की वजह से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ‌ गौरतलब है कि पंजाब में एक चरण में चुनाव पहले 14 फरवरी को होना था लेकिन संत रविदास जयंती होने की वजह से सभी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से गुहार लगाई थी कि तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए। उसके बाद आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव करते हुए 20 फरवरी कर दिया है।

Related posts

Union budget Year 2025-26 : बजट में मिडिल क्लास पर मेहरबान मोदी सरकार, टैक्स का टेंशन खत्म, नौकरी पैसा लोगों को आयकर में मिली बड़ी राहत 

admin

VIDEO PM Modi Security Lapse Throw Mobile Phone पीएम मोदी की सुरक्षा में फिर चूक : चुनावी रैली कर रहे प्रधानमंत्री के ऊपर फेंका “मोबाइल फोन”, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप, आरोपी लिया हिरासत में, देखें वीडियो

admin

Twitter New Logo “X” : एलन मस्क ने फिर ट्विटर का बदला कलेवर, नीली चिड़िया वाला लोगो बदलकर “एक्स” किया

admin

Leave a Comment