Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

हरिद्वार में सीएम धामी ने अपने गुरु से लिया आशीर्वाद, कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 14 फरवरी को धार्मिक नगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां पर कनखल पहुंचकर पीएम धामी ने अपने गुरु जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मिलकर आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद बाहर आकर सीएम धामी ने मीडिया कर्मियों को के सवालों का जवाब भी दिया। ‌उन्होंने हरिद्वार के अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले और विकास योजनाओं के संबंध में चर्चा भी की। साथ ही बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि युवाओं की लगभग सभी मांगें मान ली जा चुकी है। इसके साथ ही नकल विरोधी कानून भी लागू हो गया है। सीएम धामी ने कहा कि जिस भी परीक्षा में नकल या पेपर लीक होने के मामले सामने आए थे, सभी परीक्षाएं रद हो गई हैं। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक आगे की सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ये चाहते हैं कि आने वाले 5 सालों तक कोई भी प्रतियोगिता परीक्षा न हो। ऐसे लोगों के मंसूबों को सफल होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वो किसी के भी बहकावे न आएं।

Leave a Comment