अमृतसर में कट्टरपंथियों ने साथी की रिहाई के लिए थाने में घुसकर की तोड़फोड़, हमले में पुलिस कर्मियों को आई चोटें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

अमृतसर में कट्टरपंथियों ने साथी की रिहाई के लिए थाने में घुसकर की तोड़फोड़, हमले में पुलिस कर्मियों को आई चोटें

पंजाब के अमृतसर में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के हजारों समर्थकों ने तलवार लाठी-डंडे लेकर गुरुवार 23 फरवरी को अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। इसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें अजनाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृतपाल सिंह का कहना है कि पिछले सप्ताह हमारे एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया था, वह निर्दोष है। उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। अमृतपाल सिंह ने एफआईआर से उसका नाम नहीं हटाए जाने पर थाने का घेराव करने की धमकी दी थी। जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह के समर्थकों की अमृतसर में पुलिस से झड़प हो गई। इस मामले में अमृतसर के एसएसपी ने कहा कि है कि अमृतपाल ने सबूत दिए हैं, उससे पता चला है कि लवप्रीत उर्फ तूफान सिंह दोषी नही हैं, इसलिए कल उसे रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

Related posts

Video “गंगा में शाही सफर” : पीएम मोदी ने “गंगा विलास क्रूज” को दिखाई हरी झंडी, काशी से दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर हुआ रवाना, 51 दिन इन मार्गों से होकर गुजरेगा, देखें वीडियो

admin

Amul milk New Rate अमूल ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, कंपनी ने अपने दूध के दाम बढ़ाए, नई कीमतें आज सुबह से गई लागू

admin

आज तो मायावती ने मारी बाजी, शिवपाल ने खास अंदाज में सीएम योगी को दी बधाई, पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

admin

Leave a Comment