पीएम मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग, बूस्टर डोज के प्रस्ताव पर लिया जा सकता है फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 9, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

पीएम मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग, बूस्टर डोज के प्रस्ताव पर लिया जा सकता है फैसला


देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। यह बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी। बता दें कि कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बैठक है। माना जा रहा है कि मीटिंग के दौरान देशभर में कोरोना की बूस्टर डोज को फ्री किए जाने का प्रस्ताव जारी किया जा सकता है। देश में पिछले एक हफ्ते से लगातार दो हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता राजधानी दिल्ली को लेकर है, जहां रोज एक हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। वहीं रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एक बार फिर से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों पर देशवासियों से सतर्क रहने और मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने जैसे बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया।

Related posts

धार्मिक नगरी जलमग्न: वाराणसी के सभी “84 घाट” पानी में समाए, लोगों की आवाजाही पर लगी रोक, देखें वीडियो और तस्वीरें

admin


Monsoon Session राज्यसभा से ‘बिल्स ऑफ लैडिंग’ विधेयक पास

admin

VIDEO PM Modi meet actor akshy Kumar विदेश रवाना होने से पहले पीएम मोदी अक्षय कुमार से गर्मजोशी से मिले, प्रधानमंत्री ने अभिनेता से पूछा- कैसे हो भाई, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment