सूर्या फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट से एक की मौत, कई घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सूर्या फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट से एक की मौत, कई घायल

सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर में हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। गुरुवार सुबह 11.30 बजे प्लांट में ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति का मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। हादसा होने के बाद सारे स्टाफ की छुट्टी करके बसों से वापस भेज दिया गया। प्लांट के अंदर जाने से सभी को रोका जा रहा है। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक के दोनों पैर कट गए। वहीं, शरीर भी बुरी तरह झुलस गया है।

Related posts

Kedarnath dham Tragedy : आपदा के 10 साल : 16 जून की रात प्रलयकारी सैलाब केदारनाथ धाम में सैकड़ों जिंदगियां बहा ले गया, तबाही का मंजर देख सहम गया था पूरा देश, देखें वीडियो

admin

देहरादून के बाद हरिद्वार में भी जियो ने 5जी सर्विस शुरू की, कंपनी अब तक देश में 226 शहरों में कर चुकी है लॉन्च

admin

दर्दनाक हादसा : उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की पथ परिवहन निगम की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार यात्रियों की मौत, 32 से अधिक घायल

admin

Leave a Comment