Earthquake : भूकंप के झटकों से दहली राजधानी दिल्ली, कई राज्यों में डोली धरती, भय के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Earthquake : भूकंप के झटकों से दहली राजधानी दिल्ली, कई राज्यों में डोली धरती, भय के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए

Earthquake in Delhi NCR Today : दिल्ली एवं एनसीआर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुरुवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता अनुमानित 4.4 है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों एवं इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप से अभी किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है। भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर के साथ ही हरियाणा में जींद और बहादुरगढ़ तक महसूस किए गए। सुबह-सुबह लोगों ने ऑफिस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था।

भूकंप के लिहाज से दिल्ली संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के उस भूगर्भीय क्षेत्र में आता है, जहां दो टेक्टोनिक प्लेटें—भारतीय और यूरेशियन प्लेट—आपस में टकराती हैं। इसके कारण उत्तर भारत विशेषकर हिमालयी क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां अधिक होती हैं, जिसका प्रभाव दिल्ली पर भी पड़ता है। दिल्ली भूकंप के जोखिम के लिहाज से जोन-4 में आता है, जो कि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में गिना जाता है।

Related posts

Peshwar Blast VIDEO : जोरदार ब्लास्ट से दहला पेशावर, मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती हमले में 30 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, मरने वालों में अधिकांश पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

admin

IMA passing out parade : जोश और जज्बा : इंडियन मिलिट्री अकादमी से देश को मिले 331 जांबाज युवा सैन्य अफसर, यूपी से सबसे ज्यादा पास आउट हुए ऑफिसर

admin

यूपी के लखीमपुर खीरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा ने घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment