Ultraviolette F77 : स्कूटर के बाद देश में अब "फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक" भी हुई लॉन्च, एक बार चार्ज होने पर 307 किलोमीटर भरेगी फर्राटा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Ultraviolette F77 : स्कूटर के बाद देश में अब “फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक” भी हुई लॉन्च, एक बार चार्ज होने पर 307 किलोमीटर भरेगी फर्राटा

भारत में एक और दोपहिया इलेक्ट्रिक बाइक की एंट्री हो गई है। ‌ अब वह दिन दूर नहीं जब देश की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहन ही फर्राटा भरते हुए नजर आएंगे। वाहन निर्माता कंपनियां भी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा जोर दे रही हैं। अभी देश में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो चुके हैं। इसी कड़ी में आज, 24 नवंबर गुरुवार को बेंगलुरु के इलेक्ट्रिक स्टार्टअप कंपनी अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव Ultraviolette Automotive ने भारत में अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 लॉन्च कर दी है। अब इलेक्ट्रिक वाहन सबसे खास बात यह है कि यह देश की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। ‌ लेकिन इसकी कीमत ग्राहकों को ज्यादा जरूर लग सकती है।


कंपनी ने इस बाइक की कीमत ₹3.8 लाख से शुरू की है। यह कीमत बाइक के F77 Original वेरिएंट की है. जबकि 307 किमी. की रेंज वाले F77 Recon वेरिएंट की कीमत 4.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बाइक में दो बैटरी ऑप्शन- 7.1 kWh और 10.3 kWh दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर वेरिएंट के हिसाब से यह 206 किमी और 307 किमी (IDC) की रेंज देगी अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव का कहना है कि, इस बाइक के सभी वेरिएंट्स के फीचर्स और तकनीक में भिन्नता है। इसके टॉप वेरिएंट में 10.5 kWh की क्षमता का बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है जो कि बाइक को 307 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है।





बता दें कि, 10.3 kWh की क्षमता का बैटरी पैक अब तक भारत में किसी भी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में नहीं किया गया है। कंपनी दोनों बैटरी के साथ 8 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। इस बाइक के साथ फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा भी मिलती है। यह बता दें कि इसके अलावा भी कई वाहन निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा रॉयल इनफील्ड अब इलेक्ट्रिक की दुनिया में उतरने के लिए तैयार है। ‌

Ultraviolette F77 Electric bike LAUNCHED

Related posts

VIDEO पूर्व मंत्री का बेतुका बयान : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या “रामचरितमानस” पर निकालने लगे अपना गुस्सा, बोलने से पहले सोच लेते कि वो क्या कह रहे हैं, भाजपा और हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति, देखें वीडियो

admin

UP Congress President : कांग्रेस हाईकमान ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को तत्काल प्रभाव से हटाया, अजय राय को फिर कमान, रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी दी बड़ी जिम्मेदारी

admin

यूपी में अखिलेश यादव के सरकार बनाने के सपने पर बाबा का चला बुलडोजर, प्रदेश में फिर योगीराज

admin

Leave a Comment