Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent

राजधानी दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत

दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत, जबकि 4 से 6 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के जानाकारी दी कि आग बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एसी फटने से यह हादसा हुआ है।

फायर कंट्रोल रूम को सुबह 3:48 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

डीसीपी शाहदरा आर पी मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस और अन्य प्रशासनिक एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को जल्द से जल्द इलाज उपलब्ध कराना है।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीना ने हताहतों की पुष्टि करते हुए बचाव कार्य जारी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया, “विवेक विहार स्थित एक चार मंजिला इमारत के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंजिल पर हताहत हुए। अब तक 3-4 शव बरामद किए जा चुके हैं और शेष शवों की तलाश जारी है। हम अभी भी खोजबीन कर रहे हैं।

Leave a Comment