यूपी के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बोलेरो की टक्कर से 11 लोगों की दर्दनाक मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बोलेरो की टक्कर से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की खबर है। यह हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास होने बता। एक बोलेरो वाहन ढलान से नीचे उतर रही थी, तभी पीछे से आ रही एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रही गिट्टी लदी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई।

आग लगने के कारण बोलेरो में सवार सभी यात्री अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन आग की तीव्रता के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर गया है।

सामने आए वीडियो में कार में भीषण आग लगी दिख रही है और हाईवे चीख पुकार मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग की वजह से कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और करीब आधा दर्जन लोग जिंदा जलकर मर गए। हादसे में जलने वालों की पूरी संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच मौजूद होकर हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से संचालन कराने का प्रयास कर रही है।

Related posts

लालचंद निषाद को आरएसएस अनुसांगिक संगठन का जिला प्रचार प्रमुख बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया

admin

कल तक भाजपा का गुणगान करने वाले शिवपाल यादव अचानक योगी सरकार पर क्यों हुए हमलावर 

admin

सपा के प्रचार रथ में सवार मुलायम परिवार की इस तस्वीर पर सीएम योगी ने कहा, शिवपाल का क्या हाल बना दिया

admin

Leave a Comment