Horrific Accident Himachal Pradesh VIDEO हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा : बस पर पहाड़ से पत्थर गिरने से 15 यात्रियों की मौत, हादसे में कई घायल, रेस्क्यू अभियान जारी, मुख्यमंत्री सुखविंदर ने गहरा शोक व्यक्त किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent हिमाचल

Horrific Accident Himachal Pradesh VIDEO हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा : बस पर पहाड़ से पत्थर गिरने से 15 यात्रियों की मौत, हादसे में कई घायल, रेस्क्यू अभियान जारी, मुख्यमंत्री सुखविंदर ने गहरा शोक व्यक्त किया





हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून और बारिश के मौसम में कई दुखद समाचार सुनने को मिले। सबसे ज्यादा भूस्खलन, पहाड़ों से चट्टाने गिरना और बिजली गिरने से कई मौत भी हो गई। लेकिन एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में एक बहुत ही दुखद हादसा हो गया है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंगलवार (7 अक्टूबर) को हुए भीषण बस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 बच्चे जीवित निकाले गए हैं। फिलहाल, बचाव कार्य अभी भी जारी है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की आशंका है।



घटना झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र में भल्लू पुल के समीप एक निजी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से हुई है। भारी बारिश के बाद अचानक पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर बस पर आ गिरे, जिससे बस पूरी तरह मलबे में दब गई। हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। अब तक 15 शव बरामद होने की खबर सामने आई है, जबकि कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

Shani jayanti 2023

admin

Bhagwan Jagannath Rath Yatra भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान डीजे और सीटी की आवाज से हाथी हुआ बेकाबू, यात्रा में मची भगदड़

admin

Columbia President Candidate Attack चुनावी रैली के दौरान कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी को हमलावर ने पीछे से मारी गोली, वीडियो

admin

Leave a Comment