Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

VIDEO : यूपी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पर गिरा विशाल खंभा, सपा नेता की मौत

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता लाल बहादुर यादव (47) की मौत हो गई। यह घटना अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के पास हुई, जब एक अनियंत्रित हाईमास्ट/विद्युत पोल अचानक चलती कार पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सपा नेता लाल बहादुर यादव अपनी क्रेटा कार से शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे लगा भारी भरकम पोल अचानक असंतुलित होकर उनकी गाड़ी पर आ गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह वाहन के अंदर ही फंस गए।



मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पोल हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नेता को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



घर में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाबूगंज कस्बा निवासी लाल बहादुर यादव क्षेत्र में सक्रिय और लोकप्रिय नेता माने जाते थे। वर्ष 2022 में उन्होंने अंतू क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

सपा नेता लाल बहादुर यादव।


पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पोल के अचानक गिरने के कारणों की जांच की जा रही है—क्या यह तकनीकी लापरवाही थी, रखरखाव की कमी या अन्य कोई वजह।

इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य दें।

Leave a Comment