19 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

19 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺 

दिनांक – 19 मार्च 2025

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी रात्रि 12:36 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – विशाखा रात्रि 08:50 तक तत्पश्चात अनुराधा

योग – हर्षण शाम 05:38 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – दोपहर 12:46 से दोपहर 02:17 तक

सूर्योदय 06:44

सूर्यास्त – 06:48

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- रंग पंचमी

विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

                  🌼आज का सुविचार 🌼 

सहनशील होना अच्छी बात हैपर अन्याय का विरोध करना उससे भी उत्तम है।

19 मार्च का राशिफल—- 

मेष 

आज आप प्रसन्न रहेंगे, मन उत्साह से भरा रहेगा। आज किसी निजी कार्यक्रम में जाना होगा, पुराने लोगों से मिलना होगा। किसी नए कार्य की प्लानिंग आज आप कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, कहीं से लाभ की प्राप्ति होगी।

वृषभ 

आज संभलकर रहें, शत्रुपक्ष आपके कार्य को बिगाड़ सकता है। वाणी का प्रयोग संभलकर करें, किसी नए अपरिचित व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इतनी पुरानी बातों को लेकर कार्यक्षेत्र में मतभेद बढ़ सकते हैं।

मिथुन 

मन में नेगेटिव थॉट आएंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, व्यर्थ की झंझटों से दूर रहें। आज अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। परिवार के साथ दिन अच्छा रहेगा, हालांकि अपने लोगों के प्रति चिंता मन में बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी।

कर्क 

दिन अच्छा है, कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा, नौकरी वर्ग के लोगों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आज अपने किसी खास व्यक्ति से मिलने से मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा, आज कुछ नया विचार मन में आ सकता है, जो आपको लिए लाभकारी होगा।

सिंह 

आज लाभ के योग निर्मित होंगे, आज आपको सफलता मिल सकती है। मन को एकाग्र रखें, अपने कार्य में पूरी ताकत झोंक दें। अपने खास लोगों से सहयोग प्राप्त होगा, परिवार के लोगों के साथ मतभेद खत्म होंगे। कार्यक्षेत्र में नया आयाम प्राप्त होगा।

कन्या 

अपनी हेल्थ पर ध्यान दें, इसके लिए योग आदि का सहारा लें। व्यापार आदि में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, आर्थिक समस्याएं देखने को मिलेंगी। किसी अपने के विरोध के कारण बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है, वाणी का प्रयोग संभलकर करें। प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें।

तुला 

कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है, आज अपनों के साथ समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी से आर्थिक सहयोग मांगना पड़ सकता है। अपने किसी परिचित व्यक्ति द्वारा आज आपके सम्मान को ठेस पहुंचाई जा सकती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक 

आज का दिन शानदार रहेगा। कुछ नए प्लान जीवन में लागू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, परिवार में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने जाने का विचार परिवार के साथ बन सकता है।

धनु 

आज का दिन बेहद अच्छा है, ईश्वर की कृपा से आज आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। व्यापार क्षेत्र में आप अपना नया कार्य शुरू कर सकते हैं, अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी, किसी नए सदस्य का घर में आगमन होगा।

मकर 

आज मन शांत रहेगा, नेगेटिव थॉट मन में आएंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी, अपनों से कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे। परिवार में स्थिति आपके विपरीत रहेगी, बिना विचार के कहीं इन्वेस्ट न करें, वरना नुकसान की संभावना है।

कुंभ 

आज यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सावधान रहें। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य और विवाद से दूर रहें, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। परिवार में आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं, कुछ बातों को इग्नोर करें। कार्य क्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी।

मीन 

आज का दिन अच्छा है। कहीं बड़ा निवेश करने का विचार मन में आ सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। व्यापार आदि में स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी नए व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें, वरना आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है।

Related posts

17 अगस्त, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO कैबिनेट मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर बिगड़े बोल, विपक्ष ने बोला हमला, भाजपा हाईकमान नाराज, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब की रिपोर्ट, देखें वीडियो

admin

VIDEO : पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचे अखिलेश यादव के सम्मान में अधिकारियों ने चाय के लिए पूछा तब सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- “मैं नहीं पियूंगा इसमें आप “जहर” मिला दोगे”, तमाम अफसर अवाक रह गए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment