20 अगस्त, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

20 अगस्त, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग 🌺 🌼


दिनांक – 20 अगस्त 2025

दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी दोपहर 01:58 तक तत्पश्चात् त्रयोदशी
नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 12:27 अगस्त 21 तक तत्पश्चात् पुष्य
योग – सिद्धि शाम 06:13 तक तत्पश्चात् व्यतिपात
राहुकाल – दोपहर 12:43 से दोपहर 02:19 तक
सूर्यास्त – 07:08
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:49 से प्रातः 05:33 तक
अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:21 अगस्त 21 से रात्रि 01:05 अगस्त 21 तक
व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत, व्यतीपात योग (शाम 06:14 से शाम 04:14 अगस्त 21 तक)
विशेष – द्वादशी को पुतिका (पोई) व त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)


                 🌼आज का सुविचार 🌼


जिसे खुद पर भरोसा है, वह लाख बार हार के भी नहीं हारता ।



20 अगस्त का राशिफल —–





मेष राशिफल


व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने-बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।


वृषभ राशिफल


पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्म-सम्मान बढ़ेगा। तेल और तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कड़वे वचन न बोलें।

मिथुन राशिफल


आप जो सोचते हैं वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

कर्क राशिफल


अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं? शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

सिंह राशिफल


दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

कन्या राशिफल


अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

तुला राशिफल


दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशिफल


संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व आग के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।


धनु राशिफल


जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।


मकर राशिफल


संतान की ज़रूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी ज़िद जायज़ हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमज़ोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।


कुंभ राशिफल


दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन राशिफल


कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज़्यादा करें, काम बनेंगे।

Related posts

Watch viral video : स्टेशन की ढही दीवार : तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी के कई डिब्बे बेकाबू होकर प्लेटफार्म पर चढ़ते हुए यात्रियों के वेटिंग रूम में पहुंच गए, तीन की मौत, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand बद्रीनाथ धाम के चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेद चादर, तापमान गिरा,  श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

admin

Rajasthan Assembly Election राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, 56 नामों का किया एलान, इन्हें मिला टिकट, देखिए सूची

admin

Leave a Comment