14 अप्रैल, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

14 अप्रैल, सोमवार का पंचांग और राशिफल

🏵️🌸आज का पंचांग🏵️🌸

💐दिनांक: 14 अप्रैल,2025

🌺 दिन – सोमवार
💐विक्रम संवत् – 2082
🌼शक संवत् – 1947
🌿अयन – उत्तरायण
🌺ऋतु – बसंत
🌳मास – वैशाख
🌼पक्ष – कृष्ण
🌺तिथि- प्रतिपदा सुबह 08:25 बजे तक।
🍁नक्षत्र- स्वाति
🌞सूर्य – मेष राशी में।
🌙चंद्र – तुला राशी में।
🌴योग- वज्र
☘️दिशाशूल – दक्षिण पूर्व
🌅सूर्योदय – प्रातः 06:09 बजे
🌄सूर्यास्त – सांय 06:55 बजे
🌑राहुकाल -प्रातः 07:30 बजे- 09:00 तक।
🌝 अभिजीत मुहूर्त – दिन में 12:06 से 12:57 बजे तक।
👉आज के शुभ कार्य के लिए चौघड़िया
सोम का अमृत बेला प्रातः06:09 से 07:45 तक।
गुरु का शुभ बेला सुबह 09:20 से 10:56 तक
बुध का लाभ बेला दोपहर
03:43 से 05:19 तक। 🏵️आज का विचार🏵️

सच्चाई के साथ जीवन जीने वाले व्यक्ति को कभी किसी बात का भय नहीं रहता।

14 अप्रैल का राशिफल —–

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज किसी नए काम की शुरुआत न करें। नहीं तो कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न होंगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी, परंतु परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी व्यक्ति आपका काम बिगाड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकेगी, जिससे रुका हुआ काम शुरू होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आज मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आप अपरिचित व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी विवाद से दूर रहें। वाणी पर काबू रखें।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज आप अपना पर्सनल कोई काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आने वाले समय में आपको लाभ होगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आज प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। वाणी पर काबू रखें। आज किसी नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान होगा।

तुला

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज किसी विवाद में आपको उलझाया जा सकता है। अच्छा होगा सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक तौर से आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी। आज किसी से पर्सनल मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

आज आपका दिन मांगलिक रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार मन में बन सकता है,, जिसमें आपको आर्थिक मदद प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में कोई नया मेहमान आएगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग होंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। मन में चल रहे विचारों को पूरा किया जा सकता है। व्यापार- व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति का घर में आगमन होगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका अधिकार प्राप्त होगा।

मकर

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। आज परिवार में आपको कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे। वाणी पर काबू रखें। आज किसी नए काम की शुरुआत आप कर सकते हैं। परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी हो भरा रहेगा। पारिवारिक मतभेद और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। आज पुराने मित्र से विवाद हो सकता है। कहीं पर बड़े निवेश करने से आज बचें।

मीन

आज का दिन अच्छा है। किसी नए काम की शुरुआत होगी। आज कोई बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक काम के योग बनेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

Related posts

अध्यात्म का नया अध्याय प्रारंभ : उज्जैन में बिखरी आलौकिक छटा, “माथे पर त्रिपुड लगाए पीएम मोदी ने महाकाल का किया लोकार्पण”, 40 देशों में हुआ लाइव प्रसारण, देखें अद्भुत वीडियो-तस्वीरें

admin

8 अक्टूबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

(Watch viral video) शुरू की नई परंपरा : दूल्हा घोड़ी पर नहीं बल्कि “गधे” पर बैठ कर बारात ले गया, मेहमानों ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment