5 जून, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

5 जून, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग 🌼🌺

दिनांक – 05 जून 2025

दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – दशमी रात्रि 02:15 जून 06 तक, तत्पश्चात् एकादशी
नक्षत्र – हस्त पूर्ण रात्रि तक
योग – सिद्धि प्रातः 09:14 तक तत्पश्चात् व्यतीपात
राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 04:01 तक
सूर्योदय – 05:54
सूर्यास्त – 07:23
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:29 से प्रातः 05:11 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:11 दोपहर 01:05
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:17 जून 06 से रात्रि 12:59 जून 06 तक
व्रत पर्व विवरण – गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस
विशेष – दशमी को कलंबी का शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)



                  🌼आज का सुविचार 🌼


सपनों की कीमत वही समझता है,जिसने उन्हें पाने के लिए रातें जलाई हैं।



5 जून का राशिफल —–



मेष राशि (Aries Horoscope)

आज आपको मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करना है। पर्याप्त विश्राम लें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए अभी से नियमित व्यायाम शुरू कर दें। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी से अधिक उम्मीदें न रखें। नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है।


मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मानसिक शांति बनाए रखें, योगाभ्यास जरूरी है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। दिखावापन से बचें। कार्यस्थल पर नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत धार्मिक कार्यों के साथ कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

सेहत में सुधार होगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताएं, संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें। लाभ जरूर मिलेगा।


सिंह राशि (Leo Horoscope)

सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है लेकिन खानपान पर ध्यान जरूर दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। किसी नए आदमी का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

मानसिक शांति बनाए रखें, योगाभ्यास भी करने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी। किसी के कार्यों में दखलंदाजी करने से बचें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज के दिन सेहत में सुधार होगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। कोशिश करें कि आज का दिन परिवार के साथ समय बीते, संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें। शेयर बाजार लाभ दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

कोशिश करें कि मानसिक तनाव से बचा जा सके, पर्याप्त विश्राम लें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। धैर्य के साथ कार्य करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है। इसलिए नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी से अधिक उम्मीदें न रखें। अन्यथा निराश होना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

योग करने से आपके अंदर मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में दिखावापन की जगह प्यार बढ़ाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी। जोखिम लेने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आपको पहले से ज्यादा सेहत में सुधार महसूस होगा। खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से आपके संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने और निर्णय लेने से बचें। कोई आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है।

Related posts

Chaitra Navratri 2023 Day 9 Lord Maa Siddhadatri : चैत्र नवरात्रि का आज नौवां दिन, जानें मां सिद्धदात्री की पूजा विधि, भोग, मंत्र और लाभ

admin

1 अप्रैल, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO : बड़ा हादसा टला : दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगी अलग होकर पटरियों पर दौड़ने लगी, बाकी डिब्बे और इंजन आगे निकल गए, यात्रियों ने मचाया शोर, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment