22 अक्टूबर, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

22 अक्टूबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 22 अक्टूबर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- रविवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)
गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)
ऋतु – शरद
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – आश्विन
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र – उ.षा.
योग – धृति
करण- भद्रा
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:00
🌑सूर्यास्त:- 5:26
🌞पाक्षिक सूर्य— चित्रा नक्षत्र में ।
🌹आज का व्रत व विशेष:- महाष्टमी व्रत व महागौरी देवी दर्शन ।
🪷आने वाला व्रत व विशेष:-महानवमी व्रत, हवन व पंचक (भदवा) आरंभ दि. के 3:37 -सोमवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
ब्रह्मण भेष में इन्द्र ने कर्ण से कवच और कुंडल मांगकर लाये थे ।
🌚 राहु काल:- सायं के 3:59 से 5:26 बजे तक । 🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जो लोग बात बात पर लड़ते रहते हैं वह एक दुसरे से प्यार भी बहुत ही अधिक करते हैं ।

22 अक्टूबर का राशिफल—–

मेष

आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगो से सलाह लेकर करें। वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। जिस कार्य को आप बहुत दिनों से करना चाह रहे थे, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नये पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप अपने व्यापार मे किसी अच्छे साथी के संपर्क में आयेंगे, जिससे आपको कार्य क्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घुमने फिरने जा सकते हैं, परिवार में मान सम्मान बडे़गा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह

आज का दिन आपका संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आज कोई नया काम शुरू न करें नहीं, तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान-पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में पार्टनर्स से नुकसान उठा सकते है। कोई नया काम शुरू न करें। परिवार में वाद-विवाद से बचें।

तुला

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। मन अशांत रहेगा।

धनु

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। लेकिन कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

Related posts

2 सितंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

27 फरवरी, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

हिमाचल में बरसात का कहर: कुल्लू में भूस्खलन से तबाही, तीन मकान दबे, 6 लोग अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, वीडियो

admin

Leave a Comment