27 फरवरी, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

27 फरवरी, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼 

दिनांक – 27 फरवरी 2025

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी सुबह 08:54 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र – धनिष्ठा शाम 03:45 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – शिव रात्रि 11:41 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 03:47 तक

सूर्योदय 07:01

सूर्यास्त – 06:41

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- दर्श अमावस्या,फाल्गुन अमावस्या,द्वापर युगादि तिथि,पंचक (आरंभ-प्रातः 04:37 ),अमावस्या क्षय तिथि

विशेष- चतुर्दशी व अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

                🌼आज का सुविचार 🌼 

किसी के लिए खुली किताब मत बनो, टाइमपास का दौर है, पढ़कर फेंक दिये जाओगे।

27 फरवरी का राशिफल—– 

मेष 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं, किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ 

आज आपका मन खुश रहेगा, आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन 

आज आप दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने के किसी व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है, संभलकर रहें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क 

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें, नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पार्नटर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह 

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या 

आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है, आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं, पार्टनर के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है, आप कोई नया मकान या जमीन खरीद सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक 

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा, कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु 

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर 

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है, अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ 

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव आदि खत्म होगा, परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन 

आज आप किसी परिवारिक समस्या से निजात मिलेगी, आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे, पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, लम्बी यात्रा पर जाना होगा।

Related posts

पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप : राजधानी देहरादून के सबसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, शहर में फैली दहशत

admin

Budget Session Rahul Gandhi Nirmala Sitaraman Laugh speech VIDEO : संसद में राहुल गांधी ने बजट के हलवे को लेकर बयान दिया तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आई हंसी और उन्होंने माथा पकड़ लिया, देखें वीडियो 

admin

Twitter New CEO Linda Yacarino Elon musk Announcement : टि्वटर के सीईओ पद छोड़ने का एलन मस्क ने किया एलान, महिला लिंडा संभालेंगी नई जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment