September 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

10 मार्च, रविवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 10 मार्च 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- रविवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)

ऋतु – शिशिर 

काल (राहु)- दक्षिण दिशा

मास – फाल्गुन 

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- अमावस्या 

नक्षत्र – पू.भा.

योग – साध्य 

करण- नाग

दिशा शूल- पश्चिम दिशा में

🌞सूर्योदय:- 6:13

🌑सूर्यास्त:- 6:05

🪷आज का व्रत व विशेष:- फाल्गुनी अमावस्या व पंचक (भदवा) समाप्ति मंगलवार रा. 12:02 बजे ।

🌞पाक्षिक सूर्य- पू.भा. नक्षत्र में

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

       स्वर्ग के देवता ब्रह्मा जी तक सूर्य की किरणें नहीं पहुंचती है ।

🌚 राहु काल:- सायं के 4:35 से 6:05 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

समय और शब्द दोनों का उपयोग सावधानी पूर्वक करें क्योंकि यह दोनों दोबारा नहीं आते हैं और ना ही मौका देते हैं ।

10 मार्च का राशिफल—–

मेष 

आज आपका दिन सामान्य ठीक रहेगा। आज आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ 

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन 

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद विवाद में न उलझें वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगो से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क 

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई नया काम सोच विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन आदि संभलकर चलाएं।

सिंह 

आज आपके पुराने रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या 

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बडी पार्टनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला 

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। कही बाहर न जाएं। किसी को बडी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक 

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करना पड सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु 

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की तरफ झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार चढाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आएगा। कोई नया वाहन-मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर 

आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया कार्यक्षेत्र आपको मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति को कोई बडी राशि धन उधार न दें।

कुंभ 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद विवाद में न उलझें। नहीं तो अपमान का सामना करना पड सकता है। व्यापार में उतार चढाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आएगी।

मीन 

आज आप थोडा संभलकर कर रहें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद विवाद से दूर रहें। परिवार-समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

Leave a Comment