22 दिसंबर, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

22 दिसंबर, रविवार का पंचांग और राशिफल


🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺


दिनांक – 22 दिसम्बर 2024


दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर
मास – पौष
पक्ष – कृष्ण
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी पूर्ण रात्रि तक
योग – आयुष्मान् शाम 07:00 तक, तत्पश्चात सौभाग्य
राहु काल – शाम 04:40 से शाम 06:00 तक
सूर्योदय – 07:21
सूर्यास्त – 05:55
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:31 से 06:24 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:17 से दोपहर 01:00 तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:12 दिसम्बर 23 से रात्रि 01:05 दिसम्बर 23 तक


                     🌼आज का सुविचार🌼


जीवन के उद्धार के लिए केवल मित्र, प्रेम और परिवार चाहिए।




22 दिसंबर का राशिफल——




मेष



आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ


आज के दिन आप कही बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कही कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन


आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर लोगो से वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपनो का प्रेम स्नेह प्राप्त होगा। आप नया काम शुरू न करें।

कर्क


आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा आदि पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक मतभेद से आप दूर रहें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह


आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे आप। स्वास्थ्य ठीक रहेग। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या


आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला


आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। कही बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक


आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद में फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु


आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की तरफ झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आएगा। कोई नया वाहन और मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर


आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ


आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन


आज आप किसी विशेष मेहमान के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

Related posts

3 नवंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Asian badminton championship 2023 : एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप मेंस डबल्स में भारत के सात्विक और चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचे

admin

Chaitra Navratri 2023 Lord Maa Kushmanda : चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कुष्मांडा की आराधना, जानें महत्व और पूजन विधि

admin

Leave a Comment