11 अगस्त, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

11 अगस्त, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक:- 11 अगस्त 2024

दिन:- रविवार

युगाब्दः- 5126

विक्रम संवत- 2081

शक संवत -1946

अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)

गोल – सौम्यगोल (उत्तर गोल)

ऋतु – वर्षा

काल (राहु)- पश्चिम दिशा

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- सप्तमी 

नक्षत्र – स्वाती

योग – शुभ

करण- गर

दिशा शूल- पश्चिम दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:30

🌑सूर्यास्त:- 6:36

🌞पाक्षिक सूर्य- आश्लेषा नक्षत्र में ।

🌺आज का व्रत व विशेष:- श्रीगोस्वामी तुलसीदास जयंती ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻🌸:

   महाराज मनु की कन्या इला का विवाह बुध के साथ हुआ था है ।

🌚 राहु काल:- सायं के 4:08 से 6:36 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

श्रेष्ठ मनुष्य न तो अच्छी स्थिति में उछलते हैं और न ही बुरी स्थिति में फिसलते हैं ।

11 अगस्त का राशिफल —–

मेष 

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से विवाद हो सकता है।

वृषभ 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मिथुन 

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग है। साथ ही वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। साथ ही कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा आदि हो सकता है।

कन्या 

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाणी पर संयम रखें।

तुला 

आज आपके परिवार में किसी परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना बन सकती है। व्यापार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक 

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

मकर 

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है। वाहन का उपयोग संभल कर करें।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद हो सकता है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आप परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग है।

Related posts

मंदिर समिति ने लगाया बैन : विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा केदारनाथ धाम में अब श्रद्धालु मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे

admin

21 फरवरी, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

28 मार्च, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment