Uttarakhand Char Dham Yatra : मौसम साफ होते ही चार धाम में तीर्थयात्रियों की दिखाई देने लगी रौनक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand Char Dham Yatra : मौसम साफ होते ही चार धाम में तीर्थयात्रियों की दिखाई देने लगी रौनक

मौसम साफ होते चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा की रफ्तार तेज कर दी है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार को केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ जुट रही है। सोनप्रयाग से दोपहर 12 बजे तक कुल 9247 यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया। धाम में भी दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही। सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने के लिए भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह छह बजे यात्रियों का पहला जत्था धाम के लिए रवाना किया गया। यहां तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण राणा ने बताया कि केदारनाथ धाम में आए दिन खराब हो रहे मौसम को ध्यान में रखते हुए ही यात्री रवाना किए जा रहे हैं। इधर गुप्तकाशी से गौरीकुंड ता रात्रि प्रवास के लिए लगभग छह हजार यात्री रुके हुए हैं।

Related posts

Bangladesh Violence Video : पड़ोसी मुल्क में महा-बवाल : बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों-कट्टरपंथियों ने सरकार का पलटा तख्ता, पीएम हाउस पर कब्जा, प्रधानमंत्री शेख हसीना जान बचाकर देश छोड़कर भागीं, देखिए वीडियो

admin

देहरादून में NSUI का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरासत में

admin

डीएम से हटाए गए आईएएस अधिकारी को सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य परिवार कल्याण की मिली जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment