September 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

21 अप्रैल, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक:- 21 अप्रैल 2024

दिन:- रविवार

युगाब्दः- 5126

विक्रम संवत- 2081

शक संवत -1946

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – सौम्यगोल (उत्तर गोल)

ऋतु – वसन्त 

काल (राहु)- दक्षिण दिशा

मास – चैत्र 

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- त्रयोदशी 

नक्षत्र – उ.फा.

योग – व्याघात 

करण- कौलव

दिशा शूल- पश्चिम दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:31

🌑सूर्यास्त:- 6:24

🌺आज का व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत ।

🌸आने वाला व्रत व विशेष:-चैत्र पूर्णिमा व हनुमद्ध्वजदान – मंगलवार ।

🌞पाक्षिक सूर्य- अश्विनी नक्षत्र मे

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

       ऋषि वशिष्ठ के अभिशाप के फलस्वरूप पावन गंगा से आठ वसु उत्पन्न हुए थे ।

🌚 राहु काल:- सायं के 4:47 से 6:24 बजे तक ।

       🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺 

पुरानी दोस्ती सर्वश्रेष्ठ दर्पण होता है 

21 अप्रैल का राशिफल—–

मेष 

आज आपका दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। आज आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ 

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन 

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें, वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें, आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क 

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें, पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई नया काम सोच विचार कर करें, किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन आदि संभलकर चलाएं।

सिंह 

आज आपके पुराने रूके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या 

आज के आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं, परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला 

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखे। कहीं बाहर न जाएं, किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक 

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु 

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं, आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, व्यापार में नया काम हाथ आएगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर 

आज आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह और प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में आपको नया कार्यक्षेत्र मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें।

कुंभ 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, आज काम में रुकावट आएगी।

मीन 

आज आप थोड़ा संभलकर कर रहें, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें, परिवार समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Leave a Comment