7 अक्टूबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

7 अक्टूबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 07 अक्टूबर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- शनिवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
ऋतु – शरद
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – आश्विन
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र – पुनर्वसु
योग – परिघ
करण- कौलव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय:- 5:52
🌑सूर्यास्त:- 5:40
🌞पाक्षिक सूर्य— हस्त नक्षत्र में ।
🌹आज का व्रत व विशेष:- जीतीया व्रत पारणा दिन के 10:30 के उ. ।
🪷आने वाला व्रत व विशेष:- मातृ नवमी – रविवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
गुडाकेश अर्जून का नाम था ।
🌚 राहु काल:- दिन के 8:49 से 10:17 बजे तक । 🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

मन में विचार को सपने देंगे आकार थोड़ी सी मेहनत से वे होंगे साकार ।

7 अक्टूबर का राशिफल—–

मेष

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, शारीरिक-मानसिक क्लेश पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ

आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन

आज आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते है, परिवारिक कलह से दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर लोगों से विचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपनो का स्नेह प्राप्त होगा। आज नया काम शुरू न करें।

कर्क

आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवारिक मतभेदों से आप दूर रहें कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे आप, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा, उनका मार्ग दर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।।

तुला

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता हैं।

धनु

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं, आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा, कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आयेगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायलय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

Related posts

Uttrakhand cabinet Meeting : उत्तराखंड कैबिनेट बैठक : पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम बनाए जाने की दी मंजूरी, पहाड़ों पर पर्यटन उद्योग लगाने पर धामी सरकार देगी सब्सिडी, बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर 

admin

13 फरवरी, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप : राजधानी देहरादून के सबसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, शहर में फैली दहशत

admin

Leave a Comment