दिनांक:- 22 नवम्बर 2023
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिन:- बुधवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)
गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)
ऋतु – हेमन्त
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – कार्तिक
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- दशमी
नक्षत्र – पू.भा.
योग – हर्षण
करण- तैतिल
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:20
🌑सूर्यास्त:- 5:08
🌞पाक्षिक सूर्य— अनुराधा नक्षत्र में ।
💐आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति शुक्रवार दिन 4:15 ।
🪷आने वाला व्रत व विशेष:- देवोत्थान एकादशी- गुरुवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
द्वापर युग में सत्राजित दानव को स्यमंतक मणि भगवान सूर्य ने दिया था ।
🌚 राहु काल:- दिन के 11:44 से 01:05 बजे तक ।
🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺
जिंदगी एक बार ही मिलती है इसे खुशियों के जीने का हर समय कोशिश करें ।
22 नवंबर का राशिफल—–
मेष
आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है, स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।
वृषभ
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा, पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य साझेदारी में आप शुरू कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे, मन आनंद से भरा रहेगा।
सिंह
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं, कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा, परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।
कन्या
आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें।
तुला
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता की स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं, वाद-विवाद से दूर रहें।
धनु
आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। पत्नी से मतभेद बन सकते हैं।
मकर
आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती है। लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, परिवार में संबंधियों के साथ समय अच्छा निकलेगा। कोई धार्मिक यात्रा अधिक पर जा सकते हैं।
मीन
आज का दिन आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया वाहन मकान आदि खरीदने के योग बनेंगे।


राम मंदिर ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर भारत का करारा जवाब