30 मई, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

30 मई, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग 🌺 🌼 

दिनांक – 30 मई 2025

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी रात्रि 09:22 तक तत्पश्चात् पञ्चमी

नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 09:29 तक तत्पश्चात् पुष्य

योग – गण्ड दोपहर 12:57 तक तत्पश्चात् वृद्धि

राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:37 तक 

सूर्योदय – 05:54

सूर्यास्त – 07:21 

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से प्रातः 05:12 तक 

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:10 से दोपहर 01:04

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 मई 31 से रात्रि 12:58 मई 31 तक 

व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी, गुरु अर्जुनदेवजी शहीदी दिवस

विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

                  🌼आज का सुविचार 🌼

आपके सपने और आपका आत्मविश्वास एक-दूसरे के पूरक हैं।

30 मई का राशिफल——-

मेष राशि 

दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी या व्यवसाय में कोई रुका हुआ काम आज गति पकड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। धन संबंधी मामलों में थोड़ी सतर्कता रखें। लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि 

आज का दिन निर्णय लेने के लिए आपके फेवर में रहेगा। करियर में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें। जोखिम ले सकते हैं।

मिथुन राशि 

मन में थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है, लेकिन शाम तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। छात्रों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक आयोजन पर जाने का प्लान बनेगा।

कर्क राशि 

आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। दिन यादगार बन सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य है। किसी पुराने मित्र से सहायता मिल सकती है।

सिंह राशि 

आपके अंदर की आज नेतृत्व क्षमता निखरेगी। किसी योजना में आपको बड़ी भूमिका मिल सकती है। व्यवसाय में नए ग्राहक बनने की संभावना है। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धैर्य के साथ कार्य करें।

कन्या राशि 

आज का दिन आपका व्यवस्थित रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आपका पूर्ण होगा। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर नींद की कमी से बचें। धन बचाकर काम करने का प्रयास करें।

तुला राशि 

समझदारी से काम लेने का दिन है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें, विशेषकर उधार-लेनदेन से बचें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पैसा आ सकता है।

वृश्चिक राशि 

कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। लगने के साथ अपने कार्यों को समय पर पूरा करें। लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, शांत रहना बेहतर होगा। नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु राशि 

यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। धार्मिक आयोजन पर जाने का प्लान बनेगा। मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

मकर राशि 

आपको आज के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। कोई पुरानी योजना अब सफल हो सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। लेकिन आपको लगन के साथ कार्य को पूरा करना है।

कुंभ राशि 

आपके मन में नए विचार आएंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ नया कर सकते हैं। दिन को यादगार बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। दिखावा करने से बचें।

मीन राशि 

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। मानसिक संतुलन बनाए रखें। कोशिश करें कि आज के दिन किसी को भी अपनी वाणी से चोंट न पहुंचाएं।

Related posts

Pakistan Islamabad Terrorist attack : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 10 लोगों की मौत, कई घायल

admin

Rajiv Gandhi 79th Birth Anniversary Sadbhavna Divas : सद्भावना दिवस: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

admin

Uttarakhand मुख्यमंत्री धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

admin

Leave a Comment