Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

एलओसी पर पाक सेना की फायरिंग पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “26-27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने कई चौकियों से तूतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे सैनिकों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।”

पाकिस्तानी सेना ने 24 अप्रैल को भी नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी

पाकिस्तानी सेना ने 24 अप्रैल को भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी भी की थी। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

पहलगाम में 26 नागरिकों की नृशंस हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर

बता दें कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम के बैसरन मैदान में 26 नागरिकों की नृशंस हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पूरा देश आतंकवादियों के इस कायराना कृत्य से आक्रोशित है। पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों, उनके हैंडलर्स और समर्थकों का पीछा किया जाएगा और दुनिया के किसी भी कोने में उनसे बदला लिया जाएगा।

उपराज्यपाल ने सेना से कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करें

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी। उपराज्यपाल ने सेना से कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करें।

गांदरबल जिले में आतंकवादियों के दो मकान ध्वस्त कर दिए गए

शनिवार को गांदरबल जिले में दो मकान ध्वस्त कर दिए गए, जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी का था और दूसरा एक संदिग्ध आतंकवादी का था। आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त करना, आतंकवाद का मुकाबला करने और संभावित खतरों को दूर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा जारी प्रयासों का हिस्सा है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक घाटी में आतंकवादियों के पांच घर ध्वस्त किए जा चुके हैं। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी।(

Leave a Comment