18 जुलाई, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

18 जुलाई, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼 आज का पंचांग 🌼 🌺


दिनांक – 18 जुलाई  2025

दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – श्रावण
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अष्टमी शाम 05:01 तक तत्पश्चात् नवमी
नक्षत्र – अश्विनी रात्रि 02:19 जुलाई 19 तक तत्पश्चात् भरणी
योग – सुकर्मा सुबह 06:48 तक तत्पश्चात् धृति प्रातः 03:56 जुलाई 19 तक, तत्पश्चात् शूल
राहुकाल – सुबह 11:05 से दोपहर 12:46 तक
सूर्योदय – 06:04
सूर्यास्त – 07:27
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:39 से प्रातः 05:22 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:19 से दोपहर 01:13 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25 जुलाई 19 से रात्रि 01:07 जुलाई 19 तक (
व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थसिद्धि योग (प्रातः 06:04 से रात्रि 02:14 जुलाई 19 तक)
विशेष – अष्टमी को नारियल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)



                  🌼आज का सुविचार 🌼


पवित्रता, धैर्य तथा प्रयत्न के द्वारा सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।



18 जुलाई का राशिफल——-



मेष: सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंता रहेगी। नौकरी में भागदौड़ अधिक रहेगी। दान-पुण्य कर सकते हैं।

वृषभ: नया वाहन या मशीनरी खरीदने में धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन: अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। विवाह कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता से अनबन संभव है।

कर्क: प्रियजन से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधी रोग की आशंका है।

सिंह: अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्राएं मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कन्या: कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। चोट व चोरी की आशंका है। निवेश में जोखिम न लें।

तुला: विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

वृश्चिक: भविष्य की चिंता बनी रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश लाभप्रद रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवाद से बचें। पुरानी पीड़ा से परेशान रह सकते हैं।

धनु: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की ओर मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्टदेव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

मकर: समय रहते अपने कार्यों का उचित विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

कुंभ: अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि लिए गए फैसलों पर कायम रहें। संतान से मतभेद संभव है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

मीन: अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज, तिलहन में निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

Related posts

Tripura CM Manik Shah Oath ceremony : माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के सीएम पद की ली शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह रहे मौजूद

admin

28 मार्च, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

11 जून, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment