August 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

6 दिसंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचाग 🌼🌺

दिनांक – 06 दिसम्बर 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमन्त

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पञ्चमी दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – श्रवण शाम 05:18 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – ध्रुव दोपहर 10:43 तक तत्पश्चात व्याघात

राहु काल – प्रातः 11:10 से दोपहर 12:31 तक

सूर्योदय – 07:11

सूर्यास्त – 05:49

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:22 से 06:15 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:09 से 12:52 तक

निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:05 दिसम्बर 07 से रात्रि 12:58 दिसम्बर 07 तक

व्रत पर्व विवरण –  विवाह पञ्चमी, सुब्रहमन्य षष्ठी, स्कन्द षष्ठी, सर्वार्थ सिद्धि योग (प्रातः 07:07 से शाम 05 :18 तक)

                  🌼आज का सुविचार🌼 

जीवन में प्रयास सदैव कीजिए, लक्ष्य मिले या अनुभव दोनो ही अमूल्य हैं।

6 दिसंबर का राशिफल —–

मेष 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ी लंबी यात्रा पर न जायें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेनदेन न करें। किसी से साझेदारी सोच विचार कर करें।

वृषभ 

आज आप काम के सिलसिले से बाहर जा सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक-पारिवारिक दबाव बनाया जा सकता है। पत्नी के बिगड़ी सेहत से चिंतित रहेंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए व्यापार में कोई नया मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बडी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कर्क 

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह 

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव क्लेश बना रहेगा। वाहन संभालकर कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता है। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या 

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा पर जायें, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

तुला 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे। इससे लाभ होगा।

वृश्चिक 

आज आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बडी जोखिम अभी न उठायें। व्यापार-व्यवसाय को चेंज करने का मन है, तो अभी थोडा इंतजार करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

धनु 

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

मकर 

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ 

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन 

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

Leave a Comment