August 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

25 अप्रैल, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग🌼🌺


दिनांक – 25 अप्रैल 2025

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी सुबह 11:44 तक तत्पश्चात् त्रयोदशी

नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद सुबह 08:53 तक तत्पश्चात् उत्तर भाद्रपद

योग – इन्द्र दोपहर 12:31 तक तत्पश्चात् वैधृति

राहुकाल – सुबह 11:01 से दोपहर 12:38 तक

सूर्योदय – 06:11

सूर्यास्त – 07:04

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:42 से प्रातः 05:27 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:12 से दोपहर 01:04 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 अप्रैल 26 से रात्रि 01:00 अप्रैल 26 तक

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत

विशेष – द्वादशी को पुतिका (पोई) खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)


                🌼आज का सुविचार🌼


ज़िंदगी वही है जहाँ आप हार मानने की बजाय फिर से खड़े हो जाते हैं।




25 अप्रैल का राशिफल ——




मेष


आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मौसमी बीमारी का शिकार बन सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आज किसी नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी डील का हिस्सा बनने का भी योग हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा का मन बन सकता है।



वृषभ


आज का दिन आप यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी विशेष कार्य की कार्य योजना बन सकती है। साथी आज घर परिवार के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। बच्चे और पत्नी के लिए आज ज्वेलरी या कोई तोहफा आप खरीद सकते हैं।


मिथुन


आज स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता है। बाहरी खान पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय में आज कोई बड़ा निवेश सोच समझकर करें कार्य परिवर्तन करने से आज बच्चे परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है, जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे।

कर्क


आज का दिन कुछ उतार चढ़ाव से भरा दिखाई देगा। परिवार और स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग धोखा दे सकते हैं। आज आपके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए वाहन या मकान खरीदने का प्लानिंग कर सकते हैं।

सिंह


आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार से कोई विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार आज मन में बन सकता है।

कन्या


आज का दिन आप परिवार के लिए कोई बढ़िया डिसीजन ले सकते हैं, जिससे परिवार में आप के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आप का दबदबा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक बड़ी मदद मिल सकती है, जिससे काम की स्थिति मजबूत होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

तुला


आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर के खानपान से बचें। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें।

वृश्चिक


आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु


आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलने वाला है। व्यापार व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का मन आप बना सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।

मकर


आज का दिन कोई सुखद समाचार लेकर आने वाला है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया है, तो आज उसका सफल परिणाम आपको मिलने वाला है। व्यापार आदि में बड़ा निवेश के साथ मित्रों और परिवारजनों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ


आज आपका दिन बहुत शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में चल रहा विवाद दूर होगा। सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ा पद आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपका सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से वह व्यापार व्यवसाय में कार्य परिवर्तन से बड़ा लाभ मिलने के योग हैं।

मीन


आज आप व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील समझौता कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको बड़ा लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं और पत्नी से मन-मुटाव रहेगा।

Leave a Comment