2 मार्च, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

2 मार्च, रविवार का पंचांग और राशिफल



🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺


दिनांक – 02 मार्च 2025

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद सुबह 08:59 तक तत्पश्चात रेवती

योग – शुभ दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – शाम 05:15 से शाम 06:43 तक

सूर्योदय 06:59

सूर्यास्त – 06:42

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- पंचक

विशेष- तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


                    🌼आज का सुविचार 🌼


पैसा बेशक किसी भी इंसान को अमीर या गरीब बना सकता है पर छोटा या बड़ा नही ।


2 मार्च का राशिफल—-




मेष



दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से विवाद हो सकता है।


वृषभ


आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।


मिथुन


आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कामों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।


कर्क


आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।


सिंह


आज व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा।


कन्या


आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें।


तुला


आज आप किसी खास काम के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।


वृश्चिक



आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिलेगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही सम्मान बढ़ेगा।


धनु



आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।


मकर



दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। नया मकान व वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।


कुंभ

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक चिंता बनी रहेगी


मीन


आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

Related posts

Uttarakhand चार धाम यात्रा के लिए जारी की एडवाइजरी, इसी महीने 30 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

admin

VIDEO Chattisgarh CM Bhupesh Baghel snake : मच गई भगदड़ : आज सुबह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में हेलीकॉप्टर से उतरते ही मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे उसी दौरान सांप घुस आया, सीएम ने कहा- मत मारो

admin

22 नवंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment