21 मई, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 12, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

21 मई, रविवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 21 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- रविवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
ऋतु – वसन्त
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र – रोहिणी
योग – सुकर्मा
करण- बालव
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌞सूर्योदय:- 5:11
🌞पाक्षिक सूर्य— कृत्तिका नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध में अपनी योग विद्या से सूर्यास्त कर दिये थे ।
🌺आने वाला व्रत व विशेष:- रम्भा तृतीया – सोमवार ।
🌚 राहु काल:- दिन के 4:58 से 6:39 बजे तक ।

   🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺 

जब भी जीवन में संकट आता तो सहनशक्ति पैदा कीजिये जो सहता है वही रहता है ।

21 मई का राशिफल—–

मेष : आज का आपके लिए व्यापार-व्यवसाय में लाभ देने वाला रहेगा। आप किसी नए काम के लिए अपने इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त करेंगे व्यापार आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ : आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलने वाला है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार में अपने का दुखद समाचार मिलेगा। आज आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन : आज आपका दिन समस्याओं से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। अपनो से वाद विवाद हो सकता हैं। परिवारिक सदस्यों से मतभेद बन सकते हैं। पत्नी से सहयोग मिलेगा और व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी से धोखा खा सकते हैं। वाहन संभलकर चलाएं।

कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलने वाला है। किसी परिचित से विशेष लाभ प्राप्त होगा। नई साझेदारी होगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा, साथ ही परिवार में नया मेहमान आएगा। किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह: आज का दिन आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप वाहन या मकान आदि भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई पुराना काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या : आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर काम की अधिकता के कारण शरीरिक दर्द या थकान हो सकती है। किसी काम के लिए आज आपका किसी व्यक्ति से मिलना होगा। नया काम शुरू करने में रुकावट आएगी। व्यापार-व्यवसाय में अपने लोगों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। शसकीय कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला : आज आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। कोई बड़ी राशि उधार के रूप में आज किसी को न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक : आज आप पुराना कोई व्यापार फिर से शुरू कर सकते हैं। पुराने पार्टनर से फिर से संबंध बनेगा। आप कोई बड़े कार्य में निवेश कर सकते हैं। किसी परिचित से मिलना होगा। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु : आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। व्यापार आदि में नए साझेदारी आज आप शुरू कर सकते हैं। कोई अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आज आप नया वाहन आदि ले सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

मकर : आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपने किसी करीबी से व्यापार आदि में घाटा मिल सकता है। किसी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार में नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपने किसी पुराने रोग के कारण परेशान हो सकते हैं। खान-पान पर ध्यान रखें। किसी नए काम की सोच रहे हैं वो विवाद में पड़ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें, पत्नी से मतभेद हो सकता है।

मीन: आज आप नया काम शुरू करेंगे किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपने परिचित व्यक्तियों से किसी बड़े काम का योग बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी अपने के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

Related posts

2 नवंबर का पंचांग राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

admin

26 अगस्त, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Chhangur Baba Ed raid  धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग मामला : जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप

admin

Leave a Comment