(लाचार देश का हाईटेक सिटी) : बेंगलुरु इस बार अपनी "शक्ल" देखकर रो रहा, सूट-बूट में कार से जाने वाले कर्मचारी ट्रैक्टरों-नाव और बुलडोजरों से जा रहे दफ्तर, देखें वीडियो और तस्वीरें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

(लाचार देश का हाईटेक सिटी) : बेंगलुरु इस बार अपनी “शक्ल” देखकर रो रहा, सूट-बूट में कार से जाने वाले कर्मचारी ट्रैक्टरों-नाव और बुलडोजरों से जा रहे दफ्तर, देखें वीडियो और तस्वीरें

(Bangluru heavy rain employee tractor, Boat, buldozer office journey) : कर्नाटक की राजधानी और देश का सबसे हाईटेक शहर बेंगलुरु अपनी सुंदरता पर खूब “इतराता” है। इसका कारण भी है। इसे देश में “सिलिकॉन वैली’ कहा जाता है। बेंगलुरु में भारत समेत दुनिया की तमाम मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफस है। बेंगलुरु ने विश्व भर में “आईटी हब” के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यहां की आबोहवा (क्लाइमेट) लोगों का मन मोह लेता है। बेंगलुरु को गार्डन सिटी (बगीचों का शहर) कहा जाता है। इसके अलावा यहां ऊंची-ऊंची बिल्डिंगें इस शहर को और खूबसूरत बनाती हैं। बेंगलुरु का नाम जुबां पर आते ही ताजगी के भाव भी आ जाते हैं। लेकिन इस बार बेंगलुरु अपनी दुर्दशा पर “आंसू” बहा रहा है। बेंगलुरु शहर 2 दिनों से अस्त-व्यस्त हो गया है। पूरा शहर सड़कों पर रेंग-रेंग कर चल रहा है। भारी बारिश के कारण बेंगलुरु की शक्ल बिगड़ गई है। बेंगलुरु को खराब सिस्टम ने लाचार बना दिया। इस शहर की खराब हालत देखकर सरकार को भी समझ में नहीं आ रहा हालात को कैसे सही किया जाए।

पानी के सैलाब में सड़कें, मकान, दुकान और ऑफिस भी डूबे हुए हैं। आईटी समेत तमाम बड़ी कंपनियों में सूट-बूट और कार से दफ्तर जाने वाले कर्मचारी ट्रैक्टर, नाव और बुलडोजरों पर सवार जा रहे हैं। बेंगलुरु की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बेंगलुरु में लगातार बारिश के चलते बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है। बाहरी इलाकों में पानी भर गया है। जरूरी सामान की सप्लाई के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कारें पानी में डूबी हुई हैं। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम यहां तक सरकार भी असहाय नजर आ रही है। पूरा बेंगलुरु इन दिनों भारी बारिश के कारण बुरे हाल में हैं। ‌‌

Unacademy CEO dog rescue

Related posts

Bangladesh election : बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बीएनपी सरकार बनाने की ओर, तारीक रहमान बनेंगे पीएम

admin

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से बच्चों से पूछा- “कौन बनेगा मुख्यमंत्री, पंडाल में बैठे दो मंत्रियों ने भी उठा दिए हाथ”,

admin

यूपी के बाद उत्तराखंड में भी भाजपा इतिहास बनाने के लिए तैयार,अब तक रुझानों में मिला बहुमत

admin

Leave a Comment