Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

जौनपुर में ग्राम रोजगार सेवकों ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर प्रांतीय नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर को सौंपा जाना था जिसमें जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन जौनपुर द्वारा प्रदर्शन स्थल पर आकर ज्ञापन लिया गया। बाद में उपायुक्त(श्रम रोजगार) जौनपुर को भी जनपद के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया । जिसमे प्रमुख रूप से महिला ग्राम रोजगार सेवकों के शादी के उपरांत उनके ससुराल के ग्राम पंचायत या सन्निकट पंचायत में इच्छा नुसार नियुक्ति की समस्या और ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा अपने ग्राम पंचायत के पंचायत भवन के केवल ग्राम रोजगार सेवकों के द्वारा ही कार्य किये जाने और उससे सम्बंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई । संबंधित समस्याओं का निस्तारण अतिशीघ्र कराने का पूर्ण आश्वासन दिया गया । इस मौके पर जनपद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर बृजेश सिंह डॉ श्याम शंकर मिश्र (जिला महामंत्री) विद्या कांत शुक्ला, तेज प्रताप सिंह ‘महेंद्र यादव ,पुष्पा जी सुभाष चंद्र यादव सर्वेश यादव जमालुद्दीन हाशमी संतोष पांडे ,पंकज तिवारी, विवेक सिंह,अनिल यादव रोहित मिश्रा अखिलेश मौर्या रामवृक्ष यादव राजेंद्र पांडे विनोद कुमार कनौजिया सेशन लाल सरोज सुनील ओझा जय प्रकाश शुक्ला आशीष दुबे दीनदयाल यादव सरवन यादव इत्यादि ग्राम रोजगार सेवक सहित तमाम ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे । ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष डीपी शुक्ला द्वारा आए हुए सभी ग्राम रोजगार सेवक व पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया गया।

Leave a Comment