विपक्ष में शिवपाल यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

विपक्ष में शिवपाल यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को दिल्ली में योगी सरकार के मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा होने जा रही है। ‌ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। ‌वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी विपक्ष में दमदार भूमिका निभाने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए सपा की ओर से जसवंत नगर से विधायक और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का नाम चर्चा में है। ‌’शनिवार को एक समाचार चैनल से बात करते हुए शिवपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर कहा कि  हमें जिम्मेदारी मिलेगी, वो बखूबी निभाएंगे, संगठन की मिलेगी तो वो हम निभाने का काम करेंगे’। योगी आदित्यनाथ को लेकर शिवपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद किसी दल का नेता नहीं रहता। पूरे उत्तर प्रदेश की जनता का नेता होता है। हम चाहेंगे कि वह निष्पक्ष होकर उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए काम करें। बता दें कि इसी महीने 21 मार्च को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की लखनऊ में मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम मुद्दों पर मुहर लगने की उम्मीद है। 

Related posts

UP Fire यूपी में हृदय विदारक हादसा : आग लगने से छह घर जलकर खाक, एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया दुख, आग को बुझाने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागते रहे लेकिन मासूमों की जिंदगी नहीं बचा सके, देखें वीडियो

admin

कर्नाटक में शुरू हुआ चुनावी संग्राम, निर्वाचन आयोग ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया एलान एक चरण में होगी वोटिंग, अबकी बार भाजपा या कांग्रेस किसका चलेगा जादू ? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

admin

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का परिणाम किया जारी, मुख्य परीक्षा के लिए इतने कैंडिडेट हुए पास

admin

Leave a Comment